बालोतरा


दो तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एमडी व अफीम दूध।किया बरामद, फॉर्च्यूनर कार भी की जब्त 



बालोतरा पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए एमडी व अफीम दूध के साथ तस्करी में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी को जब किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को भी धर दबोचा है।

बालोतरा पुलिस अधीक्षक जिला रमेश कुमार ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन विषभंजन" के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह , पचपदरा वृताधिकारी विकास कुमार के निकटतम सुपरवीजन में कल्याणपुर थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफीम दूध व एमडीएमए सहित तस्करी में प्रयुक्त वाहन फॉर्च्यूनर गाड़ी को जब्त कर मादक पदार्थ तस्कर आरोपी सवाईराम व नरेश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

दरसअल जिले कल्याणपुर थाना की पुलिस टीम द्वारा दौराने नाकाबंदी एक फॉर्च्यूनर कार नंबर जीजे 39 सीए 3503 को रुकवाकर चैक की गई। वाहन में सवार आरोपी सवाईराम पुत्र मुलाराम, जाति जाट, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिसोदिया पाना, थाना गिड़ा, जिला बालोतरा तथा नरेश कुमार पुत्र पोकरराम, जाति जाट, उम्र 23 वर्ष, निवासी पटालीनाडी, थाना गिड़ा, जिला बालोतरा को दस्तयाब किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 28.9 ग्राम अफीम का दूध एवं 1.6 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। साथ ही, अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार नंबर जीजे 39 सीए 3503 को भी जब्त किया गया। बरामद मादक पदार्थ की नियमानुसार जब्ती की कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने इस संबंध में थाना कल्याणपुर पर धारा 8/18, 22, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से बरामद अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी से जुड़े अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में गहनतापूर्वक अनुसंधान करने में जुटी है।