बालोतरा




बालोतरा पुलिस द्वारा जिले में अवैध बजरी खनन माफिया के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अवैध बजरी खनन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए अवैध बजरी से भरे डंपर जप्त करने के साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार करने की महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 


दरसअल जिले में अवैध बजरी खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 28 अप्रैल को डीएसटी बालोतरा द्वारा थाना हल्का क्षेत्र कल्याणपुर के सरहद पिण्डारण में अवैध बजरी खनन के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने डम्पर नम्बर आरजे 39 जीए 7061, डम्फर नम्बर आरजे 39 जीए 5152, डम्फर नम्बर आरजे 39 जीए 7133, व डम्फर नम्बर आरजे 19 जीई 3402 को रूकवाकर चालकों से बजरी परिवहन के संबंध में रखन्ना / परमिट प्रस्तुत करने हेतु कहा गया। लेकिन उनके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर अवैध बजरी खनन एवं परिवहन किए जाने पर चालकों के विरुद्ध धारा 303(2), 112 (2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस साथ ही चालक गफुर खां, मदनलाल, चुतराराम व भंवराराम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के संबंध में गहनतापूर्वक अन्वेषण एवं पूछताछ की जा रही है।


पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा रमेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन के कारोबारियों पर विधिक शिकंजा कसने एवं अवैध खनन के सभी संदिग्ध ठिकानों को ध्वस्त कर अवैध खनन की पूर्ण रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिए गए दिशा-निर्देशानुसार हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं विकास कुमार आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा के निकटतम सुपरविजन में भंवरसिंह थानाधिकारी कल्याणपुर के नेतृत्व में डीएसटी बालोतरा व थाना कल्याणपुर की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना कल्याणपुर हल्का क्षेत्र से चार डंपर वाहनों को डिटेन कर कुल 04 आरोपी गफुर खां, मदनलाल, चुतराराम व भंवराराम को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।