बाड़मेर

पुलिस कस्टडी में पोक्सो आरोपी ने उठाया यह खौफनाक कदम , पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बाड़मेर में एक आरोपी द्वारा पुलिस कस्टडी में आत्महत्या करने का सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना बाड़मेर की महिला सेल एएसपी कार्यालय की है। जहां पोक्सो मामले में गिरफ्तार आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपना गला काट दिया। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। उक्त घटना में घायल युवक को पुलिस ने तुरंत बाड़मेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद युवक को छुट्टी दे दी गई जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।


बाड़मेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य के मुताबिक महिला थाने में दर्ज एक पोक्सो का मामला की जांच महिला अपराध सेल एएसपी प्रभुराम कर रहे है। इस मामले में आरोपी नरेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गुरुवार को आरोपी युवक को महिला अपराध सेल के कार्यलय में पूछताछ के लिए लाया गया था। 

इस दौरान आरोपी ने अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत युवक को रोकने का प्रयास किया। घटना के बाद युवक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज करवाया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कहीं लापरवाही हुई है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के फिंगरप्रिंट लिए जा रहे थे, तभी उसने यह कदम उठाया। हालांकि उसे ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। इलाज के बाद उसे वापस ऑफिस लाया गया। फिलहाल युवक की हालत ठीक है।


महिला सेल एएसपी प्रभुराम ने बताया कि महिला थाने में दर्द पोक्सो मामले में युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद बुधवार रात को उसे थाने में रखा गया था। आज सुबह मेडिकल और घटनास्थल पर ले जाया गया था। इसके बाद फिंगर प्रिंट सहित आवश्यक कार्रवाई के लिए कार्यालय लाए थे। फिंगरप्रिंट लेते समय उसने टेबल पर पड़े लोहे के औजार से अपना गला काटने का प्रयास किया पास करें पुलिसकर्मियों ने तुरंत रोक दिया। घटना के बाद उसे डॉक्टर को दिखाया गया है। हालांकि मामूली चोट आई है वह ठीक है कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेसी किया गया है। पुलिस के अनुसार इस कदम को उठाने के पीछे युवक ने घर से परेशान होने की बात कही है।