बाड़मेर ।

जिले में एक युवक के साथ मारपीट करने के साथ ही उसका मुंह काला करके यूरिन पिलाने अपशिष्ट (गंदगी) खिलाने सहित अमानवीय व्यवहार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उक्त घटना के संबंध में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए दो लोगो को डिटेन करके जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक पर युवकों के फोटो मोबाइल में रखने का आरोप है। जिसके चलते उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। 


उक्त घटना 26 मार्च की बताई जा रही है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।  43 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में युवक जमीन पर बैठा है। उसका मुंह काला किया हुआ है। कुछ लोग वीडियो बनाते हुए उसे जबरदस्ती गंदगी खाने के लिए बोल रहे हैं। युवक मना करते हुए उल्टी करता नजर आ रहा है। 

पुलिस के अनुसार पीड़ित के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के पास किसी युवती की वॉट्सएप चैट थी। इसी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।


बाड़मेर एडिशनल एसपी नितेश आर्य के मुताबिक जिले की शिव थाना क्षेत्र के 26 मार्च की घटना है। इस संबंध में एक युवक साथ मारपीट करके मुंह काला ओर यूरिन पिलाया के संबंध में शिव थाने में पुलिस को रिपोर्ट मिली है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। युवक पर बहन बेटियों के फोटो रखने का आरोप है। जिसके चलते उसको पकड़कर  उसके साथ मारपीट करते हुए घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को डिटेन करने साथ वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।