बाड़मेर

लग्जरी गाड़ियों में भरा अवैध डोडा पोस्ट पुलिस ने किया बरामद , तीन आरोपी गिरफ्तार



नशा मुक्ति बाड़मेर अभियान के तहत जिले ग्रामीण थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने मादक पदार्थों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करते हुए 61 किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया है इसके साथ ही पुलिस ने दो वाहनों को जप्त करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। 

 
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए नशा मुक्ति बाड़मेर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्यवाही करते हुए सरहद जालिपा मे मेडीकल कॉलेज के पास नाकाबंदी कर एक ब्रेजा कार नं, जीजे 27 बीएस 1121 व उसकी एस्कॉर्ट कर रही स्वीफ्ट डिजायर कार नं. आरजे 04 सीबी 0975 को दस्तयाब कर ब्रेजा कार में प्लास्टिक के कटटो में भरे कुल 61 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किए। पुलिस ने दोनों लग्जरी गाड़ियों को जप्त करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे पुलिस थाना बाडमेर ग्रामीण पर प्रकरण संख्या 54/04.04.2026 धारा 8/15,25,28,29 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में पूछताछ व अग्रीम अनुसंधान करने में जुटी है। 



बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने बताया कि 
जिसके तहत बाड़मेर ग्रामीण थाना पुलिस व डीएसटी की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सरहद जालिपा में दो लग्जरी गाड़ियों को जप्त कर आरोपी कानदान चारण निवासी झणकली, कैलाश दान चारण निवासी झणकली व तेजमालसिह पुत्र लुणसिह जाति रावणा राजपुत नियासी झणकली के कब्जा से भारी मात्रा में 61 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की।