बाड़मेर
पुलिस हथियारबंद जवानों के साथ नाकाबंदी कर की ताबड़तोड़ कार्यवाही
रविवार को बाड़मेर में पुलिस द्वारा हथियारबंद जवानों के साथ शहर के मुख्य चौराहा पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान वाहनों की गहनता से चैकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों के अवहेलना करने वाली वाहन चालकों के खिलाफ चालन काटने के कार्यवाही की गई।
बाड़मेर पुलिस ने रविवार को बाड़मेर शहर के चौहटन सर्किल, सिणधरी रोड, अहिंसा सर्किल समेत प्रमुख मार्गों और सर्किलों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चैकिंग तलाशी ली गई। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस एक सवारी के पास लाइसेंसी भी बंदूक मिली। हालांकि पुलिस ने बंदूक संबंधित लाइसेंस सहित जरूरी कागजात पाए जाने ने पर जाने दिया।
बाड़मेर जिले की कमान संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देश पर पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जिले में अपराधियों और अवैध मादक पदार्थ व हथियारों सहित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर रविवार को बाड़मेर कोतवाली पुलिस, सदर थाना पुलिस, रीको थाना और ग्रामीण थाना पुलिस की टीमों ने मुख्य सर्किल सहित अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी करते हुए आने जाने वाले वाहनों की गहनता से तलाश ली गई।
इस दौरान पुलिस ने आने जाने वाहनों की गहनता से चैकिंग करने के साथ ही बिना नंबर प्लेट के वाहनों, काली फिल्म और नियम विरुद्ध एक्सेसरीज लगी गाड़ियों पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही यातायात नियमों के अवहेलना करने वाली वाहन चालकों के खिलाफ चालन काटने के कार्यवाही की गई। पुलिस ने आमजन को यातायात नियमों के पालन करने को लेकर समझाईश भी की।
