बाड़मेर



भीषण गर्मी के दौरान निर्बाध एवं सुचारू विद्युतापूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जोधपुर डिस्कॉम के बाड़मेर वृत्त ने उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न स्तरों पर हेल्पलाइन एवं शिकायत निवारण व्यवस्था की है।

डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीणा ने बताया कि उपभोक्ता बिजली संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों को 24 घंटे विभिन्न माध्यमों से दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर का टोल फ्री नंबर 1800-180-6045 जारी किया गया है। इसके अलावा निगम स्तर पर दूरभाष नंबर 0291-2741912, 0291-2741911 एवं 0291-274191 उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि आईवीआरएस सेवा के तहत 1912 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। 

वहीं एसएमएस एवं व्हाट्सएप के माध्यम से 9413359064 नंबर पर संपर्क किया जा सकता हैं। जोधपुर संभाग स्तर पर 9414059048 नंबर तथा ई-मेल  cccjdvvnl@gmail.com के जरिए भी शिकायतें भेजी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभागीय वेबसाइट  www.energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl एवं “विद्युत साथी” मोबाइल एप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि बाड़मेर वृत्त स्तर पर 24X7 नियंत्रण कक्ष के लिए 02982-223788, हेल्प डेस्क नंबर 9257031324 एवं 9257031325 जारी किए गए हैं। इसके अलावा उपखंड स्तर पर भी अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी कर शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था की गई है। जिसमें बाड़मेर शहर प्रथम के लिए 9257031326, शहर द्वितीय 92570327, ग्रामीण 9257031328, भियाड़ 9257031334, सेड़वा 9257031337, आडेल 9257031342, मेहलू 9257031340, शिव 9257031332, बायतू 9257031316, चौहटन 9257031331, रामसर 9257031329 एवं गडरारोड़ के लिए 9257031330 हेल्प डेस्क नम्बर रहेगें। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे विद्युत संबंधी किसी भी समस्या की सूचना निर्धारित माध्यमों से तुरंत दर्ज करवाएं स ताकि समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
-0-