जयपुर। 


पश्चिम बंगाल सहित कई राज्‍यों में विधानसभा चुनाव खत्‍म होते ही आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार सुबह जैसे ही लोग नींद से उठे पता चला कि देश की तेल कंपनियों ने आज 1 मई 2026 से ही गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर दी है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 खत्म होते ही देश की जनता को महंगाई जो मार लगी है।

पश्चिम बंगाल सहित कई राज्‍यों में विधानसभा चुनाव खत्‍म के बाद अब ईरान युद्ध का असर देश में एलपीजी की कीमतों पर भी दिखने लगा है। पहले से ही चल रही सप्‍लाई के संकटों के बीच अब कीमतों का बोझ भी आ गया है। 1 मई से देश के तमाम शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम करीब एक हजार रुपये बढ़ गए है जिसके कारण अब यह 3 हजार रुपये प्रति सिलेंडर से भी ज्‍यादा पहुंच गया है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।


नए रेट्स आज से लागू हो गए हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ऑयल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस प्रति सिलेंडर करीब 993 रुपये की बेतहाशा बढ़ोतरी की है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों को यथावत रखा गया है।



इसके अलावा आज 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए नए नियम लागू किए हैं। बता दें कि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसके तहत जब आपके घर सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी तो रजिटर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दिखाए बिना डिलीवरी नहीं की जाएगी। यह फैसला गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए किया गया है।