बाड़मेर 
राजस्थान के पश्चिमी जिला बाड़मेर इन दिनों गर्मी के मामले में पीक पॉइंट पर है जहां यहां के रहवासियों को मार्च महीने में मई जैसी फीलिंग मिल रही है तो मई में तो क्या ही हो जाएगा। क्योंकि इन दिनों बाड़मेर का तापमान 40° से अधिक है। जिसके चलते मौसम विभाग ने बाड़मेर सहित कई जिलों में हिटवेव का अलर्ट जारी किया है। 

दिन का तापमान 40° से अधिक
इन दिनों राजस्थान में मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है और राजस्थान में दिन का तापमान करीब 40° से अधिक दर्ज किया जा रहा है।
जिसमें बाड़मेर जिला लगातार दूसरे दिन भी राजस्थान का सबसे गर्म शहर रहा है। पर इसके चलते ही मौसम विभाग का कहना है कि 15 मार्च के बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अंदेशा है जिसके चलते तापमान में थोड़ी सी गिरावट आ सकती है। 

राजस्थान में तापमान में रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज
दरअसल राजस्थान में इन दिनों गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं जिसमें राजस्थान का बाड़मेर जिला लगातार दूसरे दिन भी राजस्थान का गर्म शहर बना रहा और राजस्थान में गर्मी को लेकर पिछले कई घंटों से रिकॉर्ड तोड़ तापमान में बढ़त दर्ज की गई है। और न्यूनतम तापमान जो है वो फतेहपुर का दर्ज किया गया है।

आज हिट वेव की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को कई स्थानों पर तापमान में बदलवा की स्थिति देखने को मिलेगी जहां राजस्थान के पश्चिमी जिला में जोधपुर संभाग में हिट वेव चलने की संभावना है जिससे आमजन को बचने की सलाह दी गई है।