बाड़मेर

कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ई-मेल के जरिए सोमवार को बाड़मेर कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी की खबर के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की आलाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस की घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कोर्ट परिसर को खाली करवाया और डॉग स्क्वायड, बम निरोधी दस्ते की टीमें पहुंची।


इसके बाद कोर्ट और पूरे परिसर की गहनता से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु पुलिस को नहीं मिली जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। 

पुलिस समेत सुरक्षा एजेसियों ने बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बाड़मेर कोर्ट परिसर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। कोर्ट रूम, गैलेरी, समेत पूरे परिसर की डॉग स्क्वायड और बम निरोधी दस्ते से सर्च किया। हालांकि राहत की बात है यह है कि पुलिस को तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नही मिली है। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर को खोल दिया गया। जिसके बाद कोर्ट से कामकाज शुरू हुए। कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की यह दूसरी बार धमकी मिली है। कुछ समय पहले भी इसी प्रकार ई-मेल के जरिए कोर्ट परिसर को बम उड़ाने की धमकी दी गई थी। 

बाड़मेर एएसपी नितेश आर्य ने बताया कि हाईकोर्ट को मेल करने के साथ सीसी में जिला एवं सेशन न्यायाधीश को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला। सूचना मिलने ही एसपी के निर्देशानुसार पूरे परिसर को खाली करवाया गया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधी दस्ते से सर्च करवाया गया। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।