बाड़मेर।
भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने सोमवार शाम को बाड़मेर जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद विभिन्न शाखों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले पेयजल संकट, हीटवेव प्रबंधन, और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात पर जोर दिया।
सोमवार शाम को आईएएस चिन्मयी गोपाल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उन्होंने विधिवत रूप से बाड़मेर कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत , जिला परिषद के सीईओ रवि कुमार सहित उपखण्ड अधिकारी मौजूद रहे।
नवनियुक्त बाड़मेर जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को इसका लाभ पहुँच पाए।
वर्तमान में हीट वेव को देखते हुए आमजन को राहत देने के लिए पानी,चिकित्सा व्यवस्थाओं को दुरुस्त प्राथमिकता रहेगी। स्वास्थ्य , शिक्षा एव सामाजिक कल्याण आदि पर विशेष रूप से फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और जलदाय विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है। इस बैठक में गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य और पेयजल को लेकर आने वाली समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में नगर परिषद ओर जिला परिषद के काम को देखकर आगे कार्य किया जायेगा। नवनियुक्त जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल कहा कि ग्राउंड लेवल पर आमजन को होने वाली समस्याओं को चिन्हित कर उसका समाधान करवाएंगे।
उन्होंने बताया कि अभी कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करके व्यवस्थाए देखी है। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड की बिल्डिंग में सुधार की आवश्यकता है जबकि बाकी जगह अच्छी है।
