बाड़मेर
पचपदरा रिफाइनरी में आगजनी की घटना : पीएम मोदी का 21 अप्रैल का कार्यक्रम स्थगित
राजस्थान के बालोतरा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पचपदरा रिफाइनरी में आगजनी की घटना के बाद 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित हो गया है। जिसके चलते सभी विभागों को तत्काल कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना दी जा रही है।
21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान के पचपदरा में रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से पचपदरा में जोरो जोरो से तैयारी की जा रही थी। पीएम मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम से एक दिन पहले यानी आज सोमवार दोपहर को रिफाइनरी में एक यूनिट में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। रिफाइनरी और प्रशासन की आलाधिकारी मौके पर पहुंचे वहीं दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी कल इसी जगह बटन दबाकर रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। आगजनी की इस घटना के बाद पीएम मोदी का पचपदरा में 21 अप्रैल को होने वाला कार्यक्रम स्थगित हो गया है। जिसकी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।
जिसमें बताया कि एचआरआरएल रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के आसपास आज दुर्भाग्यपूर्ण आग की घटना के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 अप्रैल को प्रस्तावित रिफाइनरी के समर्पण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि रिफाइनरी में लगी आग काबू पा लिया गया है। किसी भी प्रकार के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। इस अलावा इस आगजनी की घटना के कारण (कारणों) का पता लगाने तथा आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
