अलवर। राजस्थान के अलवर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मामूली बात को लेकर गोली मारकर युवक को हत्या कर दी है। युवक का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसकी बहन ने आरोपियों के घर की दीवार से सटाकर लड़कियां रख दी थी। इससे दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठियोंबर हमला कांवड़िया और फिर फायरिंग कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पूरी घटना गोविंदगढ़ थाना इलाके के बरवाड़ा बास में दोपहर करीब 1 बजे घटित हुई।

इस हमले में युवक की बहन, चचेरी बहन और उसका चाचा घायल हो गए। दो पक्षों में झगड़े के बाद फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और आसपास के इलाके में पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

दोनों परिवारों में रास्ते को लेकर था विवाद
पुलिस की पूछताछ के सामने आया है कि बरवाड़ा बास के निवासी जोगासिंह और उसके सतनाम सिंह (22) के परिवार का मुख्तियार सिंह और प्रेम सिंह के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मुख्तियार और प्रेम दोनों सगे भाई है। जो दोनों जोगासिंह के रिश्ते के भाई लगते है।

दीवार के पास लकड़ियां रखने से बढ़ा विवाद
जोगा सिंह का कहना है कि गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मेरी भतीजी कांताबाई ने मुख्तियार और प्रेम के घर की दीवार के पास सरसों की कटाई के बाद ईंधन के लिए लकड़ियां रख दी।

इसी को लेकर मुख्तियार और प्रेम ने विवाद शुरू कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद ही 8 से 10 लोग बंदूक, कट्टा और लाठियां लेकर आ गए। भतीजे सतराम और मेरे ऊपर हमला बोल दिया। भतीजी कांटाबाई, बेटी प्रकाश कौर पर लाठियां से हमला किया। आरोपितों में हमले की दौरान फायरिंग भी की। भतीजे सतनाम को गोली लगी। एंबुलेंस की मदद से सतनाम जो गोविंदगढ़ अस्पताल ले पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपितों की तलाश में दबिशें दे रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक सतनाम नामक युवक की मौत हो चुकी है। वहीं 3 अन्य घायलों का इलाज गोविंदगढ़ अस्पताल में चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही है। गांव में तनाव के हालातों को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात की है।


पुलिस की मानें तो 5 महीने पहने भी दोनों पक्षों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई थी। उस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत जोगा सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

मृतक के पिता का पहले ही हो चुका निधन
जोगा सिंह ने बताया कि सतनाम के पिता और मेरे बड़े भाई का पहले ही निधन हो चुका है। सतनाम की मौत के बाद उनके घर के केवल मां और बहन ही है। सतनाम परिवार में कमाने वाला इकलौता था। जो खेती किसानी का काम करता था।