भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब टी20 वर्ल्ड का फाइनल कल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। पिछला 2024 का टी20 वर्ल्ड कप भारत ही जीता था। कल अगर भारत फाइनल जीतता है तो लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का विश्व रिकॉर्ड भारत के नाम होगा। 

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की बात करें तो न्यूजीलैंड पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगा। आंकड़ों के आधार पर समझने की कोशिश करते हैं कि भारत के 2026 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के कितने चांस है।

हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी ?
हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भारत और न्यूज़ीलैंड की आमने -सामने 30 बार टक्कर हुई है। इसमें 18 बार भारत तो 11 बार न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच टाई रहा है। 2022 से लेकर अब तक भारत और न्यूज़ीलैंड 10 बार टी20 मैचों में आमने सामने हुए हैं। इसमें न्यूजीलैंड सिर्फ 2 बार हु जीत पाया है। ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स में भारत का पलड़ा भारी है।

2023 में 168 रनों से हारा था nyujilaind
फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 में सिर्फ एक बार टक्कर हुई है। 2023 में खेले गए उस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रनों से हराया था। टीम इंडिया इस मैदान पर अपने विरोधियों पर भारी पड़ती दिखाई देती है।

हर बार भारी रहा है न्यूजीलैंड
बात अगर टी20 वर्ल्ड कप करें तो जब भी बात आपसी भिड़ंत की आती है तो न्यूजीलैंड हर बार न्यूजीलैंड की टीम इंडिया पर हावी रही है। टी20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 3 बार टक्कर हुई है। जिसमें तीनों बार न्यूजीलैंड की टीम जीती है। सबसे पहले 2007, उसके बाद 2016 और उसके बाद 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।

टॉस होगा अहम
यह वही मैदान है। जहां 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के आस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। 8 मार्च को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टॉस भी काफी अहम होगा। क्योंकि इस मैदान पर चेज कर पाना बेहद मुश्किल हो सकता है। इस मैदान पर खेले गए टी20 के 14 मुकाबलों में 9 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है।

सभी आंकड़ों की बात की जाए तो फाइनल में भारत के जीतने की संभावना अधिक नजर आ रही है। भले ही आज तक भारत को टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पर कोई जीत ना मिली हो।