बाड़मेर
जिले के शिव थाना इलाके में पिछले चार माह से एक 14 वर्षीय नाबालिक लापता है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार के साथ समाज के लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने समाज के साथ शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
इस मामले को लेकर विधायक भाटी ने पीड़ित परिवार के लोगों के साथ शिव थाने का घेराव कर दिया है। भाटी ने पुलिस और प्रशासन से इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। शिव विधायक भाटी ने बताया की शिव थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय बालिका पिछले चार माह से लापता है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस प्रशासन की नींद नहीं खुली है।
भाटी ने कहा कि इतने लंबे समय बाद भी बालिका का कोई सुराग न मिलना प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले को लेकर भाटी ने बुधवार को शिव थाने का घेराव किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
भाटी ने प्रशासन से मांग है कि मामले में तत्काल प्रभाव से गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई कर बालिका की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए। फिलहाल शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी शिवा थाने के आगे डटे हुए हैं।
शिव थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय बालिका के परिजन पिछले तीन-चार महीना से लगातार पुलिस और प्रशासन से मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक उसे बालिका का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है जिसके चलते परिवार की चिंताएं बढ़ती जा रही है। जिसके चलते बुधवार को पीड़ित परिवार ने समाज के लोगों के साथ शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी से मुलाकात की। इसके बाद भाटी उन लोगों के साथ शिव उठाने का घेराव करने पहुंचे। फिलहाल शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के साथ बड़ी संख्या में लोग शिव थाने के आगे बैठे हुए।
