राजेंद्र राठौड़ के सवाल पर PCC चीफ डोटासरा ने कहा है कि "कोई चुनावी प्रचार में जाता है तो पार्टी उसे सोच समझकर ड्यूटी देती है...तो उनका योगदान तो रहता ही है। लेकिन, जो हारा हुआ आदमी जाता है ना ? और वो वहां योगदान बताता है और यहां हार जाता है, तो जनता थोड़ा सवाल खड़ा करती है...तो क्यों नाम लेरा रहे हो मुझसे ?
डोटासरा ने कहा कि "ये बताओ कि जीता हुआ आदमी जाता है तो समझ ने आता है कि ये जीता हुआ है तो ज्ञान होगा, इसने वहां भी जीता, यहां भी जिताया है, वो बात तो समझ में आती है। लेकिन, वो कैलाश जी भाईसाहब भी गए थे बाड़मेर वाले...राठौड़ साहब भी गए थे और राहुल चतुर्वेदी भी गए थे तो अच्छी बात है। मैं आज उनकी खुशी को फीकी नहीं करना चाहता।"
डोटासरा ने कहा कि "यहां पंचायती राज और नगर निकाय के चुनाव कराओ, पता लग जाएगा कि कितने पानी के हो ?"
