चुनाव में जीत से भाजपा में उत्साह : खारा बोले : पश्चिम बंगाल जीतने का मतलब पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराना

पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद  बाड़मेर भाजपा में भारी उत्साह का माहौल है। चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत के बाद सोमवार शाम को बाड़मेर शहर के अहिंसा सर्किल पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए जमकर आतिशबाजी की।


इसके साथ ही गीतों पर कार्यकर्ता और नेता झूमते नजर आए। भाजपा को मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दी। पश्चिम बंगाल जीत से भाजपाइयों में भारी उत्साह का माहौल है। बाड़मेर में जीत के जश्न के दौरान भाजपाई हाथो 'बंगला जीता है , पंजाब जीतेंगे' की तख्तियां लिए नजर आए। इसके जरिए उन्होंने भाजपा ने अपने नए मिशन के संकेत दिए। 


इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा ने कहा कि पश्चिम बंगाल जीतने का मतलब है भारत द्वारा पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराना है। खारा ने कहा कि आज मानवता ओर इंसानियत बची है। भगवा लहराया है और टीएमसी अलविदा हुई है ओर आज भगवामय हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे देश पर में जश्न का माहौल है। बाड़मेर में भी आज जीत का जश्न मनाया है। सभी के जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल , रमेश सिंह इन्दा समेत कई नेता ओर कार्यकर्ता मौजूद रहे।