बाड़मेर

बाड़मेर जिले की शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी गिरल में चल रहे धरने पर लगातार तीसरे दिन भी डटे हुए हैं। भाटी ने दूसरे दिन बुधवार की रात भी धरना स्थल पर ही गुजरी। वहीं गुरुवार सुबह तीसरे दिन भी धरना स्थल पर मौजूद है। भाटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी साझा कर " सुप्रभात धरना स्थल #गिरल" लिखा है। इस तस्वीर में भाटी स्थानीय लोगों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।



बाड़मेर जिले में राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड की गिरल लिग्नाइट माइन्स में लगे स्थानीय कई स्थानीय लोगो को एक साथ नौकरी से निकल जाने के विरोध स्थानीय लोग पिछले 26 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने पर बैठे इन लोगों को अब शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का भी समर्थन मिल गया है भाटी खुद तीन दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक हमारे क्षेत्र के इन लोगो को माइंस में नौकरी सही दिन की अन्य मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वे धरने पर मौजूद रहेंगे। 



भाटी का कहना है कि जो कभी इस माइनिंग जमीन के मालिक हुआ करते थे। 1994 में जमीन आवप्त तो हुई उसके बाद ये लोग तमाम लोग इस माइनिंग में मजदूरी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों एक साथ माइंस से बाहर निकल दिया गया। जिसके कारण यह लोग बेरोजगार हो गए हैं। भाटी ने कहा कि जब भी कहीं इंडस्ट्रीज लगती है तो लगता है कि विकास होगा लेकिन विकास के रूप में इन तमाम लोगों को विनाश हाथ लगा है।


भाटी ने खनन क्षेत्र की धरातलीय स्थिति से रूबरू करवाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कागज़ों में हजारों पौधे लगाए जाने और उनके संरक्षण के दावे किए जाते हैं, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। भाटी ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक मेरे इन अपने लोगों को माइंस में लगा नहीं दिया जाता और उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक में धरने पर ही हूँ।