23 मार्च को डॉ. रघु शर्मा रूटीन जांच के लिए SMS हॉस्पिटल पहुंचे थे। जांच के दौरान डॉक्टर ने उन्हें MRI कराने की सलाह दी।
जब वे MRI करवाने पहुंचे, तो उन्हें RGHS के तहत TID जनरेट कराने के लिए वापस धनवंतरी ब्लॉक भेज दिया गया। इस प्रक्रिया से वे खासे नाराज हो गए।
पूर्व मंत्री ने कहा
“मैं तो चल-फिर सकता हूं, लेकिन कोई गंभीर मरीज या बुजुर्ग व्यक्ति को क्या इसी तरह इधर-उधर भटकना पड़ेगा?”
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर एक पूर्व मंत्री को ही कैशलेस सुविधा नहीं मिल पा रही है, तो आम मरीजों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
व्यवस्था से परेशान होकर डॉ. रघु शर्मा ने हॉस्पिटल के बाहर जाकर निजी सेंटर में MRI करवाई।
उन्होंने पृथ्वीराज रोड स्थित सोनी MRI सेंटर में करीब ₹3500 नकद देकर जांच करवाई, जबकि RGHS के तहत यह सुविधा कैशलेस होनी चाहिए थी।
