बाड़मेर
बाड़मेर के स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला महिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष किरण विराट की अध्यक्षता में एवं राष्ट्रीय सचिव शमा बानो के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा समाज में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष किरण विराट ने अपने संबोधन में कहा कि बाड़मेर जिले में महिलाएं विभिन्न पदों पर निर्वाचित तो हो जाती हैं, लेकिन उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों की पूर्ण जानकारी नहीं होती। ऐसे में महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि महिलाएं बिना किसी संकोच के अपने अधिकारों की मांग करते हुए समाज और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकें, उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं केवल नाम मात्र की प्रतिनिधि बनकर न रहें, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में अपनी मजबूत भागीदारी निभाएं।
महिला कांग्रेस महिलाओं को नेतृत्व, संगठन एवं जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेगी कार्यक्रम में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर “आज करो, अभी करो” संदेश के साथ पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही SC, ST एवं OBC वर्ग की महिलाओं को भी राजनीतिक आरक्षण का समान लाभ मिले, इस विषय को प्रमुखता से उठाया गया।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शमा बानो ने महिलाओं से राजनीतिक रूप से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि “आधी आबादी - पूरा हक” दिलाने के लिए महिलाओं को संगठित होकर आगे आना होगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया बैठक महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय एवं संगठन विस्तार के संकल्प के साथ किया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष कमला थोरी ,सुमित्रा पप्पूदेवी, महासचिव अनीता चौधरी, धापू देवी परमार, आशादेवी, दुर्गा पंवार , सचिव सुनीता चौधरी,उर्मिला जैन, सुआ देवी राधा मेघवाल, झीनी देवी ,झमु देवी, कमला देवी ,लाछी देवी , ब्लॉकअध्यक्ष सरिता भील चौहटन, कमला चौधरी सेड़वा ,रहमत रामसर, झम्मूदेवी शिव, प्रेमी चौधरी बायतु, राजूदेवी मंसुरिया बाड़मेर ,ममता चौधरी बाड़मेर ग्रामीण उपस्थित रहे।
