बाड़मेर
मंगलवार दोपहर बाड़मेर शहर में पॉवर हाउस में अचानक आग धधक गई। कुछ देर में आग में विकराल रूप धारण कर लिया। शहर के बीचों-बीच स्थित पॉवर हाउस में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि आसमान में उठते धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगे।
आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। नगर परिषद और एयरफोर्स की दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इधर पॉवर हाउस में लगी आग को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। एएसपी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो और दमकल वाहनों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो।
करीब एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों ने डेढ़ से दो घंटे की कड़ी मशक्कत और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में पॉवर हाउस में रखे बिजली उपकरण समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं एक कार भी आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए और भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिषद के अधिकारी रवि कुमार, उपखंड अधिकारी यथार्थ शेखर, नगर परिषद आयुक्त भगवतसिंह परमार समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, भाजपा नेता दीपक कड़वासरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह इंदा और नगर परिषद के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष पृथ्वी चांडक सहित कई जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे। करीब दो ढाई घंटे की कड़ी मस्कट के बाद आग पर काबू पा लिया गया है फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।
