बाड़मेर बार एसोसिएशन ने शनिवार को संगठनात्मक विस्तार करते हुए एडवोकेट मुस्कान सराफ को सहकोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया। सराफ के नाम की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया और उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ उनका स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुस्कान सराफ को उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और सक्रियता को देखते हुए इस पद के लिए चुना गया है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने विश्वास जताया कि मुस्कान सराफ के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
नवमनोनित सहकोषाध्यक्ष एडवोकेट मुस्कान सराफ ने अपने संबोधन में संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन की वित्तीय व्यवस्था को मजबूत और सुव्यवस्थित बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगी और संगठन के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
एडवोकेट मुस्कान सराफ ने बताया कि बाड़मेर बार एसोसिएशन ने आज उन्हें सहकोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। हाई कोर्ट के आदेशानुसार महिलाओं को आगे बढ़ने में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि महिला अधिवक्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देना अपने आप में गौरव की बात है। हम देख रहे हैं कि कोर्ट द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पहल की जा रही है। मुस्कान ने बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों ,कोर्ट , वरिष्ठ अधिवक्ताओ ओर युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाएंगी।
