बाड़मेर।
शनिवार को बाड़मेर पुलिस लाइन में तैनाद एक कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत का मामला सामने आया है। कांस्टेबल की हुई अचानक मौत के बाद बाड़मेर पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर करने के साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जा रही है। जिसके बाद शव मृतक के परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
जिले के खडीन गाँव हाल बाड़मेर शहर निवासी पुलिस कांस्टेबल डूंगराराम कि शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने पुलिस कांस्टेबल को मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर कांस्टेबल की हुई अचानक मौत के बाद बाड़मेर पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट दी है कि कांस्टेबल डूंगराराम की अचानक मौत हुई है। ऐसे में जाँच पड़ताल कर इस संबंध में आवश्यक कर की जाए।
कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन में 48 वर्षीय डूंगराराम पुत्र आसाराम निवासी खडीन गया हाल बाड़मेर शहर में निवासरत है। जिनकी आज अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें परिवारजन ओर पड़ोसी जिला अस्पताल में लेकर आये थे। यहाँ पहुँचने पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। मनोज कुमार ने बताया कि डूंगराराम वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात थे और वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है
