बालोतरा।


बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई है। घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब मानवेन्द्र सिंह जसोल रात के समय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे इस दौरान गुजरात नंबरों की एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार लोगों ने न केवल उनका पीछा किया बल्कि तीन बार गाड़ी को आगे पीछे करते हुए उनकी रेकी की। 



दरसअल बाड़मेर जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जसोल रात के समय के जसोल से कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे। उसी दौरान गुजरात पासिंग की स्कॉर्पियो गाड़ी जिसके पीछे "श्रीराम" लिखा था। गाड़ी में सवार लोगों ने उनका पीछा किया और तीन बार गाड़ी को आगे पीछे करते हुए उनकी रेकी की। सुबह उनके घर से कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो भी खड़ी दिखाई दी। 

जब सुरक्षाकर्मी ने स्कॉर्पियो के पास पहुंचने की कोशिश की तो स्कॉर्पियो चालक स्कॉर्पियो भगाकर मौके से फरार हो गया। कुछ दिन पहले भी सिवाना ने एक गुजरात पासिंग की गाड़ी ने मानवेंद्र सिंह जसोल की रेकी की थी। पूरे घटनाक्रम को लेकर सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल का कहना है कि पुलिस को इसकी सूचना दी गई है और वो खुद भी सचेत रहेंगे। जब पूछा गया कि इसके पीछे कौन लोग हो सकते है ? जसोल ने कहा कि "पुलिस इसकी जांच कर रही है।



पिछले कुछ दिनों से मानवेंद्र सिंह जसोल की सुरक्षा को लेकर कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आ रही थीं। इसी परिप्रेक्ष्य में आज उन्होंने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन से मुलाकात कर आगामी दिनों में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध रूप से रेकी करने वालों की जांच को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।