बाड़मेर ।
जिले में शनिवार को एक सरकारी स्कूल में पानी - पीने के बाद एक साथ 16 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इसके बाद बच्चों को आनंद-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत भी जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चों से उनकी कुशलक्षेम पूछने साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सको से जानकारी ली। स्कूल में पानी पीने के बाद बच्चों खुजली और शरीर पर लाल धब्बे निशान होने की शिकायत पर उन्हें तुरंत सनावड़ा अस्पताल ले जाए गया जहां प्राथमिक उपचार के उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बच्चों को बाड़मेर हॉस्पिटल लाने वाले एम्बुलेंस के ईएमटी सुखदेव गांगुली के मुताबिक सूचना मिली थी कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे पानी पीने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। बच्चों ने बताया कि स्कूल में खुला टैंक है, उसी का पानी पीते हैं। पानी पीने के बाद ही इनकी तबीयत बिगड़ी है। अस्पताल अधीक्षक डॉ हनुमान चौधरी का कहना है कि बच्चों की तबीयत ठीक है। एतिहायात के तौर पर भर्ती कर दिया गया है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने बताया कि पुरी मेडिकल टीम लगी हुई बच्चों को किस कारण से एलर्जी हुई है इसका पता लगाया जा रहा है। उपस्थित चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली गई है। उनका कहना है कि कोई गंभीर हालत में नही है। सभी बच्चों का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को एलर्जी किस कारण से हुई इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।
फिलहाल बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है सभी बच्चे खतरे से बाहर बताई जा रहे हैं।
