पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद दो संदिग्ध बदमाश स्कॉर्पियो को वहीं छोड़कर फरार हो गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया और रिकवरी वाहन के जरिए उसे मौके से रवाना कर दिया।
हालांकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि दबिश के दौरान फायरिंग भी हुई थी, जिससे गांव में दहशत फैल गई। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस तरह की किसी भी फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह स्कॉर्पियो करीब डेढ़ महीने पहले हरियाणा के पानीपत से चोरी की गई थी। बदमाशों ने गाड़ी की पहचान छुपाने के लिए उसका रंग भी बदल दिया था। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पहले ब्लैक रंग की थी, जिसे बाद में व्हाइट करवा दिया गया।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
